प्रयागराज, जुलाई 18 -- प्रयागराज, संवाददाता। एंटी करप्शन की टीम ने शनिवार को पच्चीस हजार रुपये की रिश्वत लेते सोरांव थाने में तैनात उप निरीक्षक संयम जायसवाल को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि वह एक मुकदमे में गंभीर धाराएं कम करने के एवज में 75 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था।सोरांव के गहरपुर निवासी उदयराज पटेल ने एंटी करप्शन कार्यालय में शिकायत की थी कि उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे की विवेचना कर रहे दरोगा संयम जायसवाल धाराएं कम करने के लिए रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत का सत्यापन कराने के बाद टीम ने जाल बिछाया। शनिवार दोपहर सोरांव थाने के बाहर चाय की दुकान के पास जैसे ही शिकायतकर्ता ने 25 हजार रुपये की पहली किस्त दरोगा को दी, टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: 50 हजार रिश्वत मामले में आरोपी पर केस दर्ज गिरफ्तार दरो...