चंदौली, अगस्त 10 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। गो-तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को बलुआ थाना पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। सूचना पर पुलिस ने आरोपी को लक्ष्मणगढ़ चौराहे के पास चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी नादी गांव निवासी राहुल यादव है। थानाध्यक्ष बलुआ अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम लक्ष्मणगढ़ चौराहे के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने वांछित अभियुक्त राहुल यादव को पकड़ लिया। आरोपी थाना बलुआ में दर्ज गोवध अधिनियम एवं धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के मामले में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 15 मार्च 2026 को वह अपने साथी सादिक अंसारी और सार्...