पच्चीस हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
प्रयागराज, मई 20 -- जार्जटाउन पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित पच्चीस हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर सिकंदर पासी निवासी पूरा दलेल, अल्लापुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे बुधवार को मुखबिर की सूचना पर कर्नलगंज थाना क्षेत्र में पकड़ा। पुलिस के अनुसार, सिकंदर ने बीते साल जुलाई में अपने साथियों के साथ मिलकर हिस्ट्रीशीटर साजन मेहतर की हत्या की थी। इसी मामले में उस पर इनाम घोषित किया गया था। सिकंदर पासी पर हत्या समेत कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.