पच्चीस हजार का इनामी अंतर्राज्यीय ठग गिरफ्तार
आजमगढ़, जुलाई 14 -- आजमगढ़। ग्रहदोष दूर करने एवं धर्म-कर्म का झांसा देकर महिलाओं से आभूषण ठगने वाले गिरोह के पच्चीस हजार रुपये के इनामी अंतर्राज्यीय ठग को नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने ठगी की दो घटनाओं का भी खुलासा किया। पकड़ा गया ठग हुसैनू पुत्र नजरुद्दीन निवासी ठंडा नाला गूलर भोज थाना गदरपुर जनपद उद्यमसिंह नगर उत्तराखंड का निवासी है। उसके पास से पुलिस ने चार सौ रुपये, आभूषण साफ करने वाले केमिकल से भरी एक प्लास्टिक की शीशी बरामद की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.