मुरादाबाद, मई 6 -- मुरादाबाद। ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर पंचायत चुनाव होने तक कार्यकाल बढ़ाने की मांग की है। प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर अपनी आवाज बुलंद की। ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन के बैनर तले प्रदेश सचिव सोनी सिंह ने कहा कि वर्तमान में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया अनिश्चित है ऐसे में वर्तमान ग्राम प्रधानों को ही जिम्मेदारी सौंपी जाए। मुख्यमंत्री के नाम 6 सूत्री ज्ञापन भेजकर पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग की है। विमला देवी, शोभा, भानु प्रताप, जाहिद अली, तौफीक अहमद, नविता, पूजा, शांति, आदि कहा है अभी चुनाव प्रक्रिया में देरी और जनगणना जैसे कार्यों को सफल बनाने के उद्देश्य से पंचायतों में प्रशासनिक एवं विकासात्मक निरंतरता बनाये रखना बहुत जरूरी है। यह भी पढ़ें- प्रधान प्रतिनिधि मंडल ने म...