गोरखपुर, मई 7 -- खोराबार (गोरखपुर)। हिन्दुस्तान संवाद। महानगर के वार्ड नंबर-4 मदन मोहन मालवीय नगर में भाजपा पार्षद राजा यादव ने गुरुवार को दो विकास कार्यों का शिलान्यास स्थानीय दलित महिला विद्यावति देवी के हाथों से सम्पन्न कराया। इस दौरान स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला। डीभीया मलिन बस्ती में दलित महिला विद्यावति देवी ने सीसी रोड निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। करीब 9.97 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क को लेकर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई। मोहल्लेवासियों का कहना था कि 25 वर्षों में पहली बार उनकी मलिन बस्ती में सड़क निर्माण होने जा रहा है। इसी प्रकार प्रेम नगर कॉलोनी में मुकुल राय के मकान से नितिन उपाध्याय के मकान तक आरसीसी नाली एवं सीसी रोड निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। यह भी पढ़ें- सड़क-नाली के निर्माण कार्य का हुआ शिलान...