आजमगढ़, अप्रैल 3 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले की 25 ग्राम पंचायतों में अंतिम संस्कार के लिए अंत्येष्टि स्थल बनाए जाएंगे। इसके लिए शासन स्तर से 6 करोड़ 2 लाख 75 हजार रुपये की धनराशि मिली है। संबंधित गांवों में निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार को लेकर उत्पन्न होने वाली परेशानियों को देखते हुए 25 ग्राम पंचायतों में नदियों के किनारे अंत्येष्टि स्थल बनाने के लिए जिला पंचायत राज विभाग ने शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा था। शासन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 25 ग्राम पंचायतों में अंत्येष्टि स्थल के निर्माण को हरी झंडी दी थी। निर्माण के लिए 6 करोड़ 2 लाख 75 हजार रुपये की धनराशि संबंधित ग्राम पंचायतों के खाते में भेज दी गई है। प्रत्येक अंत्येष्टि स्थल के निर्माण पर 24.11 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। शासन से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.