पचौरिया में निर्माणाधीन टाइल्स रोड का विधायक भुवन चंद्र कापड़ी ने किया निरीक्षण
रुद्रपुर, जून 17 -- खटीमा। राज्य योजना के अंतर्गत पचौरिया गांव में निर्माणाधीन टाइल्स रोड का निरीक्षण बुधवार को विधायक भुवन चंद्र कापड़ी ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ किया। लगभग 800 मीटर लंबी इस सड़क के निर्माण कार्य से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि बरसात से पहले सड़क निर्माण होने से आवागमन में होने वाली परेशानियों से काफी राहत मिलेगी। वर्षों से सड़क की समस्या से जूझ रहे क्षेत्रवासियों ने निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए इस महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य को स्वीकृति दिलाने और तेजी से आगे बढ़ाने में विधायक भुवन चंद्र कापड़ी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। यह भी पढ़ें- पचौरिया में निर्माणाधीन टाइल्स र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.