बुलंदशहर, मार्च 6 -- भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेन्द्र सिंह ने पचौता गांव में पुलिस चौकी खोलने की मांग की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वायरल वीडियो में बताया कि पचौता में होली पर लगने वाले मेले में अराजक तत्वों द्वारा धार्मिक मेले को बिगाड़ने का काम किया जाता है। पड़ोसी गांव निवासी किशोरी के साथ हुई भयानक घटना ने सभी को झकझोर दिया है। गत वर्ष भी गांव निवासी महिला ब्लॉक प्रमुख के साथ घटना हुई। मांग की कि मंदिर की व्यवस्था व मेले की व्यवस्था प्रशासन को सौंपी जाये। जिससे कि मेले में होने वाली अनहोनी घटनाओं को रोका जा सके। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेन्द्र सिंह शुक्रवार को गैंगरेप की शिकार पीड़िता के घर पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की, कि पचौता गांव में काफी वर्षों से विशाल मेला लगता है। जहां लाखों श्रद्धालु आते...