फिरोजाबाद, अक्टूबर 3 -- पचोखरा में एक युवक का शव कुएं से मिलने से हड़कंप मच गया है। गहरे कुएं में युवक कैसे गिरा और उसकी मौत को लेकर पुलिस जांच कर रही है। पहले पुलिस के पास हत्या की सूचना आई थी। जिस युवक के यहां मजदूरी करता था उसने बताया कि मजदूर मंदबुद्धि था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामला शुक्रवार की शाम का है। पचोखरा पुलिस को सूचना मिली कि कुएं में किसी युवक का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने पहुंचकर शव को कुएं से बाहर निकलवाया। लोगों ने हत्या कर कुएं में फेंकने की आशंका जताई थी। जब पुलिस ने हिम्मतपुर गांव में पहुंचकर जांच की तो पाया कि मृतक दौजीराम (45) पुत्र मेघ सिंह निवासी निवाजपुर थाना पचोखरा वर्तमान में विजय कुमार के यहां पर हिम्मतपुर में काम करता था。

जांच की जानकारी विजय कुमार ने बताया कि दौजीराम मंदबुद्धि था। वह कुएं...