फिरोजाबाद, मार्च 31 -- थाना पचोखरा एवं टूंडला पुलिस ने बालिकाओ एवं महिलाओ पर अभद्र कमेंट व अश्लील हरकते करने वाले तीन अभियुक्तो को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाना पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। टूंडला पुलिस ने एक युवक को महिलाओं पर अभद्र कमेंट करते हुए पकड़ा। पुलिस ने उसे पकड़ा। आरोपी ने अपना नाम गजेन्द्र पुत्र लटूरी निवासी थाना पचोखरा बताया है। वहीं थाना पचोखरा पुलिस ने एक आरोपी को नगला गंगाराम से अश्लील कमेंट करते हुए पकड़ा। आरोपी ने अपना नाम गुलशन पुत्र शेर सिंह निवासी अम्बेडकर पार्क के सामने पचोखरा बताया है। वहीं वहीं थाना टूंडला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मदावली चैराहे के निकट से एक मनचले को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये अभियुक्त ने अपना नाम राहुल चैधरी पुत्र गोपाल सिंह निवासी कंजौली थाना सादाबाद जिला ...