मुजफ्फर नगर, अप्रैल 15 -- मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर ग्राम पचैण्डा कलां में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। डॉ. मोनिका सिंह पत्नी चौ. सुधिष्ठिर पहलवान द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. गजे सिंह ने की। इस अवसर पर बाबा साहेब के शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो के संदेश वाले स्कूल बैग बच्चों को वितरित किए गए। कार्यक्रम में कुश्ती में जीत हासिल करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया, जिसमें गामनी कांस्य पदक, वंशिका, लक्शी, हिमांशु पहलवान, व नवनियुक्त मानवी चौधरी पीसीएस जीएसटी कमिश्नर के पद पर चयनित हुई, प्रज्ञा चौधरी को एएसओ मिनिस्टरी ऑफ रेलवे बनने पर ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- हर्षोल्लास के साथ मना डा. अंबेडकर का 135 वां जन्मोत्सव, ...