पाकुड़, मार्च 11 -- पचुवाड़ा नॉर्थ कोल ब्लॉक में अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर विस्थापित ग्रामीणों का आंदोलन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर सीओ औसाफ अहमद खान, थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अनूप रोशन भेंगरा और कोल अधिकारियों की मौजूदगी में हुई त्रिपक्षीय वार्ता एक बार फिर बेनतीजा रही। ग्रामीणों के अडिग रुख के कारण खनन और ट्रांसपोर्टिंग कार्य पूरी तरह ठप है, जिससे राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है। वार्ता के दौरान ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि समझौते के संलेख (एमओयु) की अनदेखी विस्थापितों के लिए अभिशाप बन गई है। ग्रामीणों की प्रमुख मांगों में विशनपुर मौजा का समतलीकरण, उत्तम चिकित्सा सुविधा वाला अस्पताल, 2 विद्यालय की स्थापना, कामगारों हेतु प्रशिक्षण, योग्यता आधारित नियोजन और सही वेतनमान शामिल है। लंबी चर्चा के बाद जमीन समतलीकरण का क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.