फतेहपुर, मई 26 -- विजयीपुर। किशनपुर थाना के अर्जुनपुर रेवाड़ी गांव निवासी बदमाश बलराम निषाद पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था जो लंबे समय से फरार चल रहा था। जिसे सोमवार देर शाम पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया। मददअलीपुर चौराहा पर 28 मार्च को लोहारन डेरा निवासी युवक शिवम यादव से मारपीट के बाद लूट की घटना में फरार चल रहे 25 हजार के इनामिया बदमाश बलराम केवट को पुलिस ने सोमवार देर शाम मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के जंगल से घेराबंदी के बाद गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- पूर्व विवाद में युवक को कमरे में बंद कर पीटा, तीन हिरासत में

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...