रायबरेली, जून 15 -- निन्दूरा (बाराबंकी), संवाददाता। बाराबंकी के कुर्सी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बसारा में रविवार रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए छत के रास्ते घर में प्रवेश कर कमरे में रखा बक्सा चोरी कर लिया। चोर बक्सा घर से कुछ दूर ले जाकर तोड़ ले गए और उसमें रखी 50 हजार रुपये की नकदी व जमीन के महत्वपूर्ण कागजात निकालकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ग्राम बसारा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के निकट गढ़ी रोड निवासी गया प्रसाद के घर रविवार रात अज्ञात चोर छत के रास्ते अंदर घुस आए। चोर कमरे में रखा बक्सा उठा ले गए। सोमवार सुबह परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो बक्सा गायब मिला। इसके बाद पीड़ित ने डायल-112 पर सूचना दी.

पुलिस की जांच सूचना मिलते ही कुर्सी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। तलाश के ...