पचास हजार में कर दिया बिटिया का सौदा
आगरा, मई 14 -- 14 साल की बेटी को माता-पिता ने 50 हजार रुपये बेच दिया। रुपये लेकर दोगुनी उम्र के लड़के से उसकी शादी कर दी। ससुराल में उसका शरीरिक शोषण हुआ। किशोरी ससुराल से भागकर पुलिस के पास पहुंची। रिश्ते की दादी ने उसकी मदद की। तहरीर के आधार पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाने में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। किशोरी ताजगंज क्षेत्र की निवासी है। कक्षा तीन तक पढ़ी है। पिता जूता कारीगर हैं। तीन बहनों में सबसे छोटी थी। किशोरी ने पुलिस को बताया कि माता-पिता उसे ईदगाह क्षेत्र में एक जगह लेकर गए। वहां उसकी बुआ और एक महिला पहले से मौजूद थे। उसे नए कपड़े पहनने को दिए। उससे कहा कि शादी हो रही है। वह घबरा गई। रोने लगी। माता-पिता ने उसे पीटा। जबरन उसकी शादी एत्मादुद्दौला निवासी आकाश से करा दी। आकाश करीब 30 साल का है। उसे विदा कराकर अपने घर ले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.