प्रयागराज, मार्च 12 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। एसटीएफ प्रयागराज ने पचास हजार के इनामी गोतस्कर अफसार अहमद सिद्दीकी को बुधवार की देर रात अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया। कौशाम्बी के रूपनारायणपुर कोखराज निवासी अफसार अहमद पर चंदौली के सैयदराजा थाने की ओर से इनाम घोषित किया गया था। उसे अहमदाबाद कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लेने की कार्रवाई की जा रही है।एसटीएफ के सीओ शैलेष प्रताप सिंह ने बताया कि कौशाम्बी का अफसार अहमद सिद्दीकी गुजरात में रहकर ट्रक चलाने का काम करता है। गुजरात में ही उसने एक पुराना ट्रक खरीदा था। जिसे 45 हजार प्रतिमाह के किराए पर अनुभव तिवारी उर्फ राहुल निवासी प्रतापगढ़ को दिया था। इसी ट्रक से 28 अक्तूबर 2023 को 18 गोवंश लादकर पश्चिम बंगाल ले जाते समय चंदौली की सैयदराजा पुलिस ने पकड़ा था। इस मामले की विवेचना में अफसार अह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.