चंदौली, फरवरी 19 -- चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने गुरुवार को 50 हजार के इनामी पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र का निवासी है। पुलिस उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई करने में जूटी है। सदर कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम ककरमत्ता भट्ठा पर थाना भेलूपुर जनपद वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त के पर पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र की ओर से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम में सदर कोतवाल विजय बहादुर सिंह, स्वाट टीम प्रभारी राम जन्म यादव, राणा प्रताप सिंह, अरविन्द, बीजेन्द्र सिंह आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.