पचास हजार का इनामी अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार
प्रयागराज, अगस्त 8 -- प्रयागराज, संवाददाता। शराब तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य और नवाबगंज थाने में दर्ज मुकदमे में वांछित पचास हजार रुपये के इनामी अजय जैन को एसटीएफ की प्रयागराज फील्ड यूनिट ने हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहाली, पंजाब का रहने वाला है और काफी समय से फरार चल रहा था।एसटीएफ के मुताबिक, अजय जैन अपने साथियों के साथ मिलकर कई वर्षों से विभिन्न राज्यों में अवैध शराब की तस्करी करता था। शराब को ट्रकों में अन्य सामान अंडा, मुर्गी का दाना, प्लास्टिक स्क्रैप, आलू आदि के बीच छिपाकर उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, गुजरात और उत्तराखंड तक भेजा जाता था। आरोपी के खिलाफ नवाबगंज थाने में धोखाधड़ी, कूटरचना, जालसाजी, आपराधिक षडयंत्र और आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पूछताछ में आरोपी ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.