गंगापार, जनवरी 19 -- घूरपूर, हिन्दुस्तान संवाद यूपी एसटीएफ की प्रयागराज यूनिट ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से सोमवार को घूरपुर थाना क्षेत्र के अमरेहा रीवा रोड के पास से पचास हज़ार के इनामी लुटेरे अनवर क़ो गिरफ्तार कर लिया। अनवर घूरपुर क्षेत्र में हुई एक डकैती की वारदात में वांछित था। पुलिस के अनुसार इसने अपने साथियो के साथ मिलकर दिसंबर 2025 में घूरपूर थाना क्षेत्र के सेमरा कल्वना निवासी बर्तन व्यापारी के मकान में घुस कर डकैती डालने की कोशिश की थी। डकैतों की आहट पाकर सजग हुए घर के लोग दरवाज़ा नहीं खोल रहे थे तब इन लोगों ने परिवार पर हमला करके बर्तन ब्यवसायी और उसकी पुत्री को घायल कर भाग निकले थे। इस मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद अनवर भागकर चित्रकूट अपने ससुराल चला गया और छुप कर रहने लगा था। सटीक सूचना पर एसटीएफ नें इसे सोमवार को थाना क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.