भदोही, अप्रैल 19 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में निर्मित सामुदायिक शौचालयों के संचालन का जिम्मा संभाल रही समूह की महिलाओं (केयर टेकरों) की आमदनी बढ़ गई है। डीएम शैलेष कुमार की ओर से नवाचार के तहत विशेष पहल शुरू की गई है। अब सामुदायिक शौचालयों के समीप स्वच्छता प्रतिष्ठान-सेनेटरी मार्ट का निर्माण कराया जाएगा। प्रथम चरण में 86 ग्राम पंचायतों में स्वच्छता प्रतिष्ठान के निर्माण की योजना तैयार की गई है। लगभग 90 हजार रुपये की दर से इस पर कुल 77.40 लाख रुपये खर्च करने की योजना बनाई गई थी। सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल ने बताया कि जिले में अब तक 50 ग्राम पंचायतों में स्वच्छता मार्ट बनकर तैयार हो गए हैं। यह भी पढ़ें- 86 ग्राम पंचायतों में बन रहा है स्वच्छता मार्ट जबकि शेष 36 ग्राम पंचायतों में भी शीघ्र ही मार्ट बना दिए जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.