औरैया, फरवरी 23 -- औरैया, संवाददाता। सोमवार को कानपुर से आई स्वास्थ्य विभाग की दो सदस्यीय टीम ने पचास शैय्या जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं, सफाई, दवा उपलब्धता और विभिन्न वार्डों की स्थिति का जायजा लिया गया। अपर मुख्य सचिव, लखनऊ के निर्देश पर पहुंची टीम में डॉ. रियाज अली एवं डॉ. अमित कुमार कन्नौजिया शामिल रहे। टीम ने अस्पताल पहुंचकर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता और क्वालिटी मैनेजर सुभाष को साथ लेकर निरीक्षण शुरू किया। निरीक्षण के दौरान शल्य कक्ष, जच्चा-बच्चा वार्ड, प्रसूति कक्ष, औषधि भंडार, अल्ट्रासाउंड कक्ष, इमरजेंसी वार्ड, ब्लड बैंक तथा ओपीडी की व्यवस्थाएं देखीं। टीम ने विशेष रूप से जच्चा-बच्चा वार्ड में साफ-सफाई पर ध्यान देने और संक्रमण से बचाव के लिए नियमित निगरानी रखने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.