पचास शैय्या अस्पताल में धन उगाही की शिकायत पर जांच शुरू
औरैया, मई 30 -- औरैया, संवाददाता। पचास शैय्या जिला अस्पताल में कथित रूप से रुपए लेने का वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमएस ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही अस्पताल के पूरे स्टाफ को अवैध रूप से धन उगाही न करने की सख्त हिदायत देते हुए नोटिस जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान भर्ती एक महिला के साथ आई महिला ने अस्पताल में मौजूद एक महिला कर्मी पर रुपए लेने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। इसी दौरान किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मामले की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन हरकत में आ गया। सीएमएस डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने पूरे मामले की जांच शुरू कराई। जांच के दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.