पचास लाख के मोबाइल फोन के साथ तीन बदमाश दबोचे
नोएडा, जून 22 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। नॉलेज पार्क थाने की पुलिस ने हरियाणा से चोरी किए मोबाइल दिल्ली बेचने जा रहे तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से फर्जी नंबर प्लेट लगी पिकअप गाड़ी और उसमें भरे करीब पचास लाख रुपये के 100 नए मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस का दावा है कि मोबाइल चोरी करने वाला मुख्य आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। ग्रेटर नोएडा के डीसीपी रवि शंकर निम ने बताया कि नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने रविवार को चेकिंग के दौरान सेक्टर-153 के पास से एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी को रोका। जांच करने पर पता चला कि उसमें बंद डिब्बों में मोबाइल रखे हैं। पुलिस ने गाड़ी में सवार आरोपियों से पूछताछ की तो पता चला कि मोबाइल चोरी के हैं। यह मोबाइल हरियाणा से चोरी किए गए और दिल्ली बेचने जा रहे थे। बरामद 100 मोबाइल एक नामी कंपनी के ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.