मुरादाबाद, जून 29 -- अस्पताल बनाने को कब्जा मुक्त कराई गई एक एकड़ की जमीन पर काफी समय से चल रहा विवाद अब हुआ खत्ममुरादाबाद, वरिष्ठ संवाददाता।जनपद में आयुष चिकित्सा विभाग के अंतर्गत पचास बेड का अस्पताल बनने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। अस्पताल बनाने को अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई एक एकड़ जमीन पर अब विवाद खत्म हो जाने का हवाला देकर विभाग द्वारा बजट जारी करने का अनुरोध शासन को भेजा गया है।आयुष अस्पताल बनाए जाने से जुड़ी कार्यवाही करीब छह साल से चल रही है। मझोला थाने के पास जिला प्रशासन द्वारा एक एकड़ जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया था जिसे अस्पताल बनाने को चिन्हित किया गया था, लेकिन, इस पर कुछ लोगों की तरफ से मामले को कोर्ट में ले जाए जाने के कारण पे फंस गया था। क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्साधिकारी डाक्टर अमरदीप सिंह नायक ने बताया कि ...