नवादा, जून 29 -- केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के तहत बिहार पुलिस दूरसंचार (वितंतु) एवं तकनीकि अराजपत्रित संवर्ग में सिपाही (प्रचालक) के पद पर चयन के लिए अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा domingo को शहर के 18 केन्द्रों पर शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त माहौल में हुई। यह भी पढ़ें- सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा में 4135 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थितपरीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों की संख्या जिला नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, इस परीक्षा में 9432 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। जिसमें 5,146 अभ्यर्थियों ने इस लिखित परीक्षा में भाग नहीं लिया। परीक्षा में कुल 4286 अभ्यर्थी ही शामिल हुए। परीक्षा एकल पाली में दोपहर 12 बजे से 02 बजे तक हुई। सिपाही भर्ती परीक्षा को कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से मुकम...