मुजफ्फरपुर, फरवरी 11 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। ग्रामीण विकास विभाग ने पंचायतों में बनाए जानेवाले खेल मैदानों के नियमों में बदलाव किया है। इसके अनुसार अब एक एकड़ की जगह 50 डिसमिल में भी खेल मैदान बनाए जा सकेंगे। इसके साथ ही इन मैदानों में चार तरह के लिए खेलों की सुविधा उपलब्ध कराने के नियम में भी परिवर्तन कर दिया गया है। अब महज एक ही खेल के लिए सुविधा विकसित करने का निर्देश ग्रामीण विकास विभाग के मुख्यालय ने सभी जिलों को दिया है। इसकी जानकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) निदेशक अभिजीत चौधरी ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि विभाग को लगातार खेल मैदानों को बनाए जाने में जगह की कमी या किसी भी तरह के भूमि विवाद की जानकारी मिल रही थी। इसके बाद मुख्यालय ने नियमों को शिथिल करने का निर्णय करते हुए अब 50 डिसमिल में भी इन मैदानों को विक...