हरिद्वार, मार्च 7 -- पथरी थाना पुलिस ने 50 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही, आरोपी के खिलाफ गौवंश संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर हरिद्वार में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर शनिवार सुबह ऐथल से खांड बस्ती की ओर जाने वाली चक रोड पर ट्यूबवेल के पास छापेमारी की गई। आरोपी जाहूर (39) पुत्र लियाकत निवासी ऐथल को 50 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.