औरंगाबाद, मार्च 19 -- रफीगंज प्रखंड क्षेत्र के पचार पहाड़ पर गुरुवार को चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन राम भक्तों द्वारा पहाड़ के शिखर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना कर महावीरी ध्वज स्थापित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में राम भक्तों और पचार गांव के ग्रामीणों ने पहाड़ की चोटी पर पहुंचकर श्रद्धा के साथ पूजा की और ध्वज लगाया। राम भक्त राजू गुप्ता ने बताया कि कई वर्षों से यहां महावीरी ध्वज स्थापित करने की परंपरा चली आ रही है। राम भक्त डीके सूरज और मनोज मधुकर ने बताया कि इस वर्ष वे दो बार रामनवमी मना रहे हैं, जिसमें पहली बार 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर उत्सव मनाया गया था, जबकि अब चैत्र नवरात्र के साथ ही रामनवमी पर्व की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस मौके पर राजू गुप्ता, मनोज कुमार मधुकर, डीके कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.