मधुबनी, जनवरी 22 -- मधेपुर,निज संवाददाता। प्रखंड के पचही गांव स्थित प्रसिद्ध राधाकृष्ण मंदिर में आस्था की बयार बह रही है।इनदिनों अगर आपको आस्था, श्रद्धा व विश्वास का विहंगम नजारा देखना है तो चले आइए पचही गांव स्थित प्रसिद्ध राधाकृष्ण मंदिर पर।इस दिव्य स्थान में जारी अखंड नवाह संकीर्तन महायज्ञ से माहौल भक्तिमय बन गया है। अनवरत जारी हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे के कर्णप्रिय मंत्रोच्चार से माहौल अनुगुंजित है। इस हरिनाम संकीर्तन में दूर-दूर के गांवों की कीर्तन मंडली पहुंच आस्था निवेदित कर रही हैं। बीती रात दरभंगा जिले के लगमा गांव स्थित संतशिरोमणि जगदीश नारायण ब्रह्मचर्याश्रम के महंत ख्यातिलब्ध महात्मा कृष्ण मोहन दास उर्फ बौआ भगवान की कीर्तन मंडली की टीम पहुंचकर कीर्तन की। क्या बच्चे क्या बूढ़े व महिलाएं सभी पचही राधाकृष्ण मंदिर पर पहुंच की...