सीवान, मार्च 16 -- पचरुखी। थाने की पुलिस ने रविवार को पचरुखी रेलवे स्टेशन के समीप से एक अपहृता को बरामद किया है। बरामद अपहृता का अपहरण पिछले सप्ताह थाना क्षेत्र के एक गांव से कर ली गई थी। जिसके बाद परिजनों के बयान पर पुलिस ने युवती के अपहरण की एफआईआर दर्ज कर उसकी बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी में जुटी थी। इसी बीच रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पचरुखी रेलवे स्टेशन के समीप से अपहृता को बरामद कर लिया। हालांकि अपहरणकर्ता अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। जिसकी तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। वहीं पुलिस बरामद अपहृता की मेडिकल जांच एवं उसका बयान न्यायालय में दर्ज करने की प्रक्रिया में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.