पचरुखी में लो वोल्टेज से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
सीवान, जून 19 -- पचरुखी, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में बिजली की बदहाल व्यवस्था और महीनों से जारी लो वोल्टेज की समस्या से तंग आकर गुरुवार की सुबह सुपौली और नैनपुरा के ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आसमान से बरसती भीषण गर्मी और उमस के बीच लो वोल्टेज ने ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है, जिससे घरों में पंखे-कूलर तक शो पीस बनकर रह गए हैं। इस तपती गर्मी में बिजली न मिलने से परेशान आक्रोशित ग्रामीणों ने सुपौली बाजार पर मुख्य सड़क को जाम कर बिजली कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह भी पढ़ें- पचरुखी में लो वोल्टेज से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जामप्रदर्शन के कारण इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कंपनी के कनीय अभियंता के खिलाफ गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए उनका पुतला भी दहन किया। ग्रामीणों का कहना है कि वे महीनों से लो वोल्टेज की मार झेल रहे हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.