सीवान, अप्रैल 21 -- (पचरुखी से रमेश कुमार)। जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के आलापुर गांव में हुई आमने-सामने की भीषण बाइक टक्कर में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हसनपुरवा रामपुर गांव निवासी नवीन सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक सवार तेज रफ्तार में आमने-सामने आ गए, जिससे टक्कर इतनी जोरदार हुई कि नवीन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पचरुखी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है और दुर...