सीवान, दिसम्बर 31 -- पचरुखी, एक संवाददाता। छपरा-सीवान मुख्यमार्ग के पचरुखी बाईपास पर सोमवार की देर रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए कांटी और रिंग निर्माण करने वाली एक फैक्ट्री से करीब 20 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली। चोरों ने वारदात को पूरी तरह योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से फैक्ट्री में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों का हार्डडिस्क सहित अन्य उपकरण भी उखाड़कर अपने साथ ले गए। मिली जानकारी के अनुसार, कांटी और रिंग कम्पनी में सोमवार रात ताला काटकर चोर अंदर घुसे और भारी मात्रा में तैयार माल समेट ले गए। चोरी की भनक मंगलवार की सुबह उस समय लगी, जब फैक्ट्री के कर्मचारी काम पर पहुंचे और ताले टूटे हुए तथा सामान बिखरा पाया। इसके बाद तत्काल पचरुखी थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रमो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.