पचरुखी में चोरी की बुलेट के साथ युवक गिरफ्तार
सीवान, जून 11 -- पचरुखी, एक संवाददाता। थाने की पुलिस ने चोरी की एक बुलेट मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । गिरफ्तार युवक की पहचान पचरुखी गांव निवासी रोहित कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार की देर शाम थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे वाहन जांच एवं गश्ती अभियान के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर पीएसआई विनय कुमार ने पुलिस बल के साथ पेंगवारा गांव के समीप छापेमारी की। इस दौरान रोहित कुमार को एक बुलेट मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया। पुलिस द्वारा वाहन के कागजात व अन्य आवश्यक जांच किए जाने पर मोटरसाइकिल चोरी की पाई गई। यह भी पढ़ें- मुठभेड़ में शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, बाइक बरामद इसके बाद युवक को हिरासत में लेकर थाना लाया गया, जहां उससे पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान प्राप्त ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.