पचरुखी में चार लोग नशे में गिरफ्तार
सीवान, अप्रैल 11 -- पचरुखी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून के तहत पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में गुरुवार की देर शाम थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने चार लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया। सभी संदिग्धों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया, जहां उनकी मेडिकल जांच कराई गई। जांच के दौरान शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शुक्रवार को सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि राज्य में लागू शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराया जा रहा है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। न्यायालय के आदेश के अनुसार अब आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.