सीवान, मई 1 -- (पचरुखी से रमेश कुमार ) । स्थानीय थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में शुक्रवार की अहले सुबह महिला थानाध्यक्ष सोनी कुमारी के नेतृत्व में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित आर्केस्ट्रा अड्डों पर छापेमारी की। यह भी पढ़ें- महुआरी में छापेमारी कर नाबालिग लड़कियों को छुड़ाया छापेमारी का विवरण इस दौरान 21 नाबालिग लड़कियों को बरामद किया गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर अहले सुबह एक साथ कई स्थानों पर की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने पाया कि इन अड्डों पर नाबालिग लड़कियों से जबरन काम कराया जा रहा था। बरामद सभी लड़कियों को सुरक्षित संरक्षण में लेकर आवश्यक कार्रवाई के साथ ही उनके परिजनों से संपर्क स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ताकि उन्हें सुरक्षित उनके घर भेजा जा सके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.