सीवान, अप्रैल 16 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के पचरुखी प्रखंड के सुरबाला पैक्स में खाद्यान्न ग़बल का मामला उजागर हुआ है। लगभग 545.22 क्विंटल गेहूं व चावल गबन व कालाबाजारी मामले में निलंबित पैक्स प्रबंधक तारकेश्वर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सदर एसडीओ के निर्देश पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आशुतोष सिंह यादव ने जीबी नगर थाना में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराई है। बहरहाल, तारकेश्वर सिंह पहले सुरबाला पैक्स के प्रबंधक थे। वित्तीय अनियमितता व गबन के आरोप में उन्हें पूर्व में निलंबित कर दिया गया था। उनके निलंबन के उपरांत विशाल कुमार को नया प्रबंधक बनाया गया। वहीं पूर्व प्रबंधक को निर्देश दिया गया कि अपने भंडार में रखे खाद्यान्न को नए प्रबंधक को सौंप दें, ताकि उसका वितरण लाभुकों के बीच किया जा सके। बताते हैं कि भंडार में 270.38 क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.