सीवान, मार्च 21 -- पचरुखी, एक संवाददाता। लोक आस्था का पर्व चैती छठ में महज चंद दिन बचे हैं। लेकिन, अभी तक प्रखंड क्षेत्र में पड़ने वाले कई प्रमुख छठ घाटों की सफाई नहीं हुई है। घाटों पर जगह-जगह कूड़े-कचरे का अंबार है, जिससे छठ व्रतियों में नाराजगी है। छठव्रती जहां पूरे श्रद्धा भाव से पर्व की तैयारी में जुटे हैं। वहीं, प्रशासनिक उदासीनता साफ झलक रही है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि हर साल की तरह इस बार भी छठ घाटों की सफाई में लापरवाही बरती जा रही है। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि और प्रशासनिक पदाधिकारी दोनों ही इस विषय पर अबतक सक्रिय नहीं दिखे हैं। नतीजन, प्रखंड के प्रमुख घाटों में शामिल पचरुखी बाजार के दुर्गा मंदिर परिसर स्थित छठ घाट और तालाब में कचरे का अंबार भरा पड़ा है। जहां गंदगी का आलम साफ देखा जा सकता है। घाटों पर जमा कचरे और गाद की वज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.