मधेपुरा, अप्रैल 2 -- चौसा, निज संवाददाता। जिले के दक्षिणी छोर पर अवस्थित लोक देवता बाबा बिशु राऊत की समाधि स्थल पचरासी स्थान में प्रत्येक साल मेला के दौरान लगने वाली लाखों की भीड़ को नियंत्रित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।कोसी के कछार पर अवस्थित और पशुओं के लोक देवता के रूप में विश्व विख्यात बाबा की महिमा पुरे इलाके में जाना जाता है। यहां पर प्रत्येक साल 14 अप्रैल से चार दिवसीय (सिरुआ बिशुआ) बाबा विशु राउत राजकीय मेला का आयोजन होते आ रहा है। मेला के दौरान बिहार के अलावे झारखंड, बंगाल और नेपाल तथा उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश सहित अलग-अलग राज्य से लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा को दुग्धाभिषेक करने पहुंचते हैं। इस राज्य स्तरीय मेला के दौरान कई बार तत्कालीन मुख्यमंत्री और अनेक मंत्रियों के आवागमन होने का ऐतिहासिक कायम है। वर्ष 2018 -...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.