मधेपुरा, अप्रैल 17 -- चौसा, निज संवाददाता।पचरासी मेला के तीसरे दिन गुरुवार को भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। अलग-अलग जगहों से आए श्रद्धालुओं ने बाबा की समाधि स्थल पर दुग्धाभिषेक किया। मेला कमेटी के अनुसार तीसरे दिन करीब एक लाख श्रद्धालुओ ने बाबा विशु राउत की समाधि स्थल पर दुग्धाभिषेक किया। बाबा विशु राउत की समाधि स्थल पर दुग्धाभिषेक का सिलसिला लगातार जारी रहने के कारण मंदिर परिसर में दूध की धारा बहती रही। पशुपालक देवता बाबा विशु राउत की समाधि स्थल पचरासी स्थान में प्रत्येक साल चार दिवसीय राजकीय मेला का आयोजन किया जाता है। मेला को लेकर जगह-जगह मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बलों की तैनाती की गयी है। मेला में ड्रेगन ट्रेन, मौत का कुंआ, जादूगर, ब्रेकिंग डांस, टावर झूला सहित खेल तमाशे से जुड़ी स्टॉलें व दुकानें आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। उदाकिशुनगंज ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.