पचमहुआ के समीप भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर मिक्सर पर सवार मजदूर की मौत, एक गंभीर घायल
जमुई, जून 11 -- सिकंदरा, निज प्रतिनिधि सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग पर बुधवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर पर सवार एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार हलसी थाना क्षेत्र के मोहद्दीनगर गांव निवासी शोभी मांझी पिता- जेदु मांझी एवं ढोरी मांझी पिता- कटिमन मांझी अलीगंज क्षेत्र में ढलाई का कार्य कर ट्रैक्टर से जुड़े मिक्सर मशीन पर बैठकर अपने गांव सिकंदरा होते लौट रहे थे। इसी दौरान बुधवार की रात करीब 12 बजे पचमहुआ गांव के समीप एक पिकअप वाहन और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर पर बैठे शोभी मांझी गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.