लखीमपुरखीरी, फरवरी 6 -- पचपेड़ा गांव के पास तेंदुए की सक्रियता से दहशत है। बुधवार रात करीब नौ बजे एक बाइक सवार युवक का तेंदुए से आमना-सामना हो गया। इससे पहले गुरुवार रात को तेंदुआ एक घर के पास पहुंच गया था। बुधवार रात बम्हनपुर चौराहे पर अपनी दुकान बंद करके पचपेड़ा गांव का से आदित्य बाइक से घर लौट रहा था। पचपेड़ा गांव के पश्चिम तेजनारायण के खेत के पास पहुंचने पर उसे सड़क के दक्षिण चारे के खेत के किनारे एक तेंदुआ बैठा दिखाई दिया। बाइक की आवाज सुनते ही तेंदुआ आगे बढ़ने लगा। इस पर बाइक की रफ्तार बढ़ाकर आदित्य गांव की ओर निकल गया। गांव में पहुंचने के बाद बाइक की लाइट जलाने पर तेंदुआ रास्ते के बीचोबीच खड़ा दिखा। इससे पहले गुरुवार रात करीब आठ बजे नंदराम मौर्य के घर की महिलाएं घर के बाहर बर्तन साफ कर रही थीं। तभी वहां पहुंचे तेंदुए ने पास बैठे कुत्ते पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.