छपरा, मार्च 27 -- वनदेवी माता मंदिर परिसर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, छठे महायज्ञ की तैयारियां शुरू 17 गड़खा प्रखंड के पचपतरा में विराट शतचंडी महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को ध्वजारोहण करते संत श्रीधरदास जी महाराज गड़खा, एक संवाददाता। प्रखंड के पचपतरा स्थित वनदेवी माता मंदिर में शुक्रवार को भक्ति, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। विराट शतचंडी महायज्ञ के आयोजन को लेकर संत श्रीरोमणि श्रीधर दास जी महाराज द्वारा विधि विधान से भव्य ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। संत श्रीधर दास जी महाराज ने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से इस मंदिर में अब तक पांच बार शतचंडी महायज्ञ का सफल आयोजन किया जा चुका है। अब छठे विर...