पचदेवरा में सर्पदंश से रसोइया की मौत
हरदोई, जून 7 -- पचदेवरा। थाना क्षेत्र के ग्राम कोधी में रविवार को सर्पदंश की घटना में एक रसोइया की मौत हो गई। ग्राम निवासी स्व रामनिवास प्रजापति की पत्नी रामश्री गांव के प्राथमिक विद्यालय में रसोइया के पद पर थीं। वह घर पर ही थीं। इसी दौरान उन्हें संर्प ने काट लिया। परिजन उन्हें उपचार के लिए शाहजहांपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में पड़ैचा कांट के पास उनकी हालत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है, गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.