पचदेवरा में श्रीकृष्ण बाल लीला की सुनाई कथा
हरदोई, मार्च 24 -- पचदेवरा। क्षेत्र के हथौडा में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन श्रीकृष्ण बाल लीला, कालियामसन मर्दन तथा गोवर्धन पूजा का सुंदर चित्रण किया गया। कथाव्यास वशिष्ठ जी महाराज ने मंगलवार को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला, माखन चोरी तथा गोवर्धन पूजा की कथा श्रद्धालुओं को सुनाई। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति के सागर में मंत्रमुग्ध दिखे। कथा के अंत में मुख्य यजमान महेन्द्र सिंह, उमा देवी ने आरती में भाग लिया। रोहित सिंह, राकेश रंजन आदि सैकड़ों श्रोता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.