पचदेवरा में यूकेलिप्टस के पेड़ लगाने को लेकर भाइयों में विवाद
हरदोई, मई 7 -- पचदेवरा। सुल्तानपुर गांव में यूकेलिप्टस के पेड़ लगाने को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हो गया। सुल्तानपुर गांव निवासी राजेन्द्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 अप्रैल को उसके भाई महेन्द्र से यूकेलिप्टस के पेड़ लगाने को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर महेन्द्र ने ईंट-पत्थर व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में राजेन्द्र घायल हो गया। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पुत्री शिवानी को भी चोटें आईं। थाना पचदेवरा पुलिस ने 27 अप्रैल को दोनों घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया था। इलाज कराने के बाद पीड़ित ने दोबारा थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। साथ ही आरोप लगाया कि घटना के दौरान विपक्षी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी देता रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.