पचदेवरा में भूसे का कूप लगाने में विवद, रिपोर्ट दर्ज
हरदोई, मई 7 -- पचदेवरा। थाना क्षेत्र के मैकपुर गांव में घरेलू विवाद के चलते गांव निवासी पिंकू ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 4 मई को दोपहर करीब 2:30 बजे वह भूसे का कूप लगा रहा था। इसी दौरान उसका सगा भाई अरविन्द वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अरविन्द ने मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित के अनुसार बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पिता नन्हे और मां राजरानी के साथ भी अभद्रता की गई। आरोप है कि अरविन्द ने लात-घूंसों और डंडों से मारपीट कर चोटें पहुंचाईं। घटना के बाद आरोपी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देता हुआ चला गया। यह भी पढ़ें- पचदेवरा में यूकेलिप्टस के पेड़ लगाने को लेकर भाइयों में विवाद पीड़ित की तहरीर पर थाना पचदेवरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.