प्रयागराज, अप्रैल 15 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। हावड़ा-दिल्ली रूट पर करछना के पास पचदेवरा इलाके में बुधवार शाम ट्रेन की चपेट में आने में चार यात्रियों की मौत हो गई। कालका एक्सप्रेस के चालक ने रेलवे ट्रैक पर एक शव देखकर ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोक दिया, जिसके बाद ट्रेन से नीचे उतरे यात्रियों में से चार लोग दूसरी लाइन पर आई पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी के अनुसार, ट्रेन संख्या 12312 कालका मेल प्रयागराज जंक्शन से बुधवार शाम 5:26 बजे रवाना हुई थी। करछना स्टेशन के आगे पचदेरवा के पास कालका मेल के लोको पायलट ने ट्रैक पर एक शव देखा, जिसके बाद करीब 6:15 बजे ट्रेन रोककर कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। ट्रेन रुकते ही जनरल कोच के कई यात्री नीचे उतर गए और कुछ लोग रेलवे ट्रैक पर खड़े थे। इसी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.