हरदोई, अप्रैल 11 -- पचदेवरा। ग्राम हथौड़ा चौराहे पर जूस विक्रेता और टेंट हाउस कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों को भी आरोपितों ने लाठी-डंडों और ईंटों से पीटा। पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम खैरापुर थाना पाली निवासी देवीराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह श्री बाला जी टेंट हाउस पर काम करता है। आठ अप्रैल 2026 को ग्राम हथौड़ा चौराहे पर दुकान पर मौजूद था। करीब 2:30 बजे दुकान के पास जूस का ठेला लगाए शिवा निवासी नगला भैसी थाना पाली को गांव के मोनू दुबे, रजत, अशुल, नन्हेभइया, प्रिंस और एक अन्य रजत समेत कई लोगों ने गाली-गलौज की। विरोध पर मारना-पीटना शुरू कर दिया। उसने शिवा को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसे जातिसूचक गालियां देते हुए लाठी-डंडों और ईंटों...